फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में बड़ा हादसा: ट्रैक्टर से टकराकर हांसी जा रही बस पलटी, चार की मौत, आठ की हालत नाजुक

Fri, 27 Aug 2021 02:40 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

हरियाणा के भिवानी में बड़ा हादसा हुआ है। ट्रैक्टर-टॉली और बस में भिंड़त हो गई। इसके बाद निजी बस पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। आठ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बस भिवानी से हांसी जा रही थी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी से हांसी जा रही निजी बस गुरुवार शाम लगभग साढ़े सात बजे गांव जाटू लुहारी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलट गई। हादसे में चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और कई घायल हो गए हैं। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जहां से कुछ को रोहतक पीजीआई तो कुछ को शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


शाम करीब सात बजे एक निजी बस भिवानी से हांसी के लिए रवाना हुई। बस सवारियों से भरी थी। बताया जा रहा है कि गांव जाटू लुहारी में पीर के मंदिर के पास पहुंचने पर बस का एक टायर फट गया। बस ज्यादा स्पीड में होने के कारण संतुलन बिगड़ गया। मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में बस की टक्कर हो गई। इसके बाद बस पलट गई। घटना की सूचना मिलने पर जिला उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य और पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने नागरिक अस्पताल में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। 

छत उखाड़कर निकाले बाहर
पलटने के बाद बस की खिड़कियां नीचे की तरफ हो गईं। इससे घायलों को बस से निकाला नहीं जा पा रहा था। लोगों ने तुरंत एक जेसीबी बुलाई और बस की छत को उखाड़ दिया। इसके बाद घायल यात्रियों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल और निजी अस्पतालों में भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें