भिवानी के तोशाम में दुकानदार के बेटे को बातों में उलझा कर पांच शातिर महिला चोरों ने हजार रुपये की कीमत के सूटों पर हाथ साफ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने इस संबंध में तोशाम पुलिस थाना में शिकायत की है। वहीं चोरी की घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी है, ताकि चोरों की पहचान की जा सकें।
पीड़ित दुकानदार ने तोशाम पुलिस थाना में दी शिकायत, केस दर्ज
तोशाम पुलिस थाना को दी शिकायत में तोशाम के निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसकी पंचायत घर के सामने ओम फैशन नाम से कपड़े की दुकान है। दो मई को शाम पौने छह बजे उसकी दुकान में पांच महिलाएं आई और करीब 10 हजार रुपये की कीमत के सूट चोरी कर ले गई। इस समय दुकान में उसका 11 वर्षीय बेटा था जोकि अपना स्कूल का काम कर रहा था। उसमें से एक महिला ने उसके बेटे को बातों में लगा लिया और बाकी की महिलाओं ने सूट थैले में डाल लिए और मौके से फरार हो गई। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद उन्हें मामले की जानकारी मिली। सुनील कुमार ने पुलिस से आरोपी महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर चोरी किए सूट बरामद करवाने की मांग की है।