हिसार की दयानंद कॉलोनी में रहने वाली महिला के साथ साइबर अपराध हुआ है। मुंबई एयरपोर्ट की कस्टम अधिकारी और उसके साथियों ने यूके से गिफ्ट पार्सल के नाम पर 6 लाख 84 हजार रुपये की कस्टम ड्यूटी के नाम पर धोखाधड़ी की है। इस संबंध में महिला ने साइबर थाना में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रोहित कुमार और सुबो बोस के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हे।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि 9 मई के मेरे मोबाइल फोन पर एक महिला की कॉल आई। उसने अपने आप को महिला कस्टम अधिककारी बताया। उसने कहा कि यूके से आपका एसाइनमेंट आया है। यूके में मेरे रिश्तेदार और जानकार रहते है। मैंने सोचा शायद उन्होंने मेरे लिए कोई गिफ्ट भेजा है। महिला ने कहा कि जो एसाइनमेंट आया है उस पर 49 हजार रुपये कस्टम ड्यूटी बनती है ये जमा करवाने होंगे। महिला द्वारा बताए गए खाते में रुपये जमा करवा दिए।
कस्टम ड्यूटी देने का झांसा दिया
10 मई को दोबारा फोन आया कि पार्सल काफी बड़ा है। इस पर और कस्टम ड्यूटी देनी होगी। महिला अधिकारी ने उससे 1 लाख 85 हजार रुपये मांगे। वह राशि भी जमा करवा दी। 11 मई को दोबार से कॉल आई और कहा कि 4 लाख 50 हजार रुपये और जमा करवाने होंगे। रुपये जमा नहीं करवाए तो आपके पैनाल्टी लगाई जाएगी और आपको खाते ब्लॉक कर दिए जाएंगे। दबाव में आकर यह राशि भी जमा करवा दी। बाद में पता चला कि कस्टम ड्यूटी के नाम पर 6. 84 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है।यह राशि बैंक ऑफ महाराष्ट्र के रोहित कुमार और पंजाब एंड सिंध बैंक के सुभाओ बोस के नाम से खातों में गई है।