फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भिवानी CIA की बदमाशों से हुई मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

Wed, 17 May 2023 11:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। छह मई को सिवानी में राजस्थान के वांछित बदमाश की गाड़ी में गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही थी।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी के तोशाम क्षेत्र के गांव बीरण से रिवासा के बीच भिवानी सीआईए द्वितीय और बदमाशों के बीच बुधवार देर शाम को मुठभेड़ हो गई। वांछित बदमाशों ने पीछा कर रही सीआईए की गाड़ी पर गोली चला दी। गोली बोनट के अंदर धंस गई। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश भाग निकले वहीं एक वांछित बदमाश के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन


जिसे सीआईए की टीम नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। घायल की पहचान सिवानी के नलोई गांव निवासी बदमाश मनोज उर्फ गुलिया के रूप में हुई है। फिलहाल उसे कड़ी पुलिस निगरानी में उपचाराधीन रखा गया है वहीं सीआईए सहित पुलिस की विभिन्न टीमें वारदात स्थल के आसपास घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।

राजस्थान पुलिस के 500 रुपये के ईनामी बदमाश झांसल निवासी नरेश की गत छह मई को सिवानी क्षेत्र में उसकी गाड़ी के अंदर बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। नरेश एक कार में अपने साथियों के साथ बैठा था कि अचानक बाइक सवार नकापोश बदमाशों ने नरेश पर ताबड़तोड फायरिंग शुरू कर दी ओर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए थे।
विज्ञापन



घायल अवस्था में नरेश को हिसार एक निजी हस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक के भाई घासीराम ने पुलिस में दी गई सूचना के आधार पर तीन हमलावरों के खिलाफ शक जाहिर करते हुए हत्या का मामला दर्ज करवाया था।

जिसमें विक्रम नलोई, मनोज नलोई व ढाणी रामजस के सतबीर का नाम शामिल था। भिवानी सीआईए द्वितीय की टीम इंचार्ज रवींद्र कुमार को हत्या आरोपियों के संबंध में सूचना मिली थी। जिसके आधार पर सीआईए द्वितीय की टीम आरोपियों को पकड़ने निकली।

पुलिस को पीछे लगा देख बाइक सवार बदमाशों ने सीआईए पर ही फायरिंग कर दी। गोली सीआईए की गाड़ी के बोनट पर लगकर अंदर धंस गई वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश खेतों के रास्ते भाग निकले वहीं गांव नलोई निवासी मनोज उर्फ गुलिया के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन


जिसे घायल अवस्था में पुलिस भिवानी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। फिलहाल नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। जिसे कड़ी पुलिस सुरक्षा की निगरानी में उपचाराधीन रखा गया है वहीं सीआईए प्रथम, द्वितीय सहित जिले भर की पुलिस मुठभेड़ स्थल को घेरकर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें