फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत

Fri, 03 Jun 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रोहतक रोड पर देर रात डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मामला बुधवार देर रात करीब एक बजे का है। रोहतक रोड पर हुंडई शोरूम के पास से बैंक कॉलोनी वासी करीब 25 वर्षीय मंजीत स्कूटर से रोहतक की ओर जा रहा था। सामने से आ रहे डंपर ने स्कूटर को सीधी टक्कर मारी। इससे मंजीत दूर जा गिरा और स्कूटर के भी टूट गया। मंजीत को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जैन चौक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। डंपर चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई राजरत्न के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है। मामले में जैन चौक चौकी इंचार्ज एसआई जगबीर सिंह ने बताया कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें