फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: फूड कॉरपोरेशन में गोदाम सहायक भर्ती के नाम पर की पांच लाख की ठगी, आठ लोगों पर केस दर्ज

Mon, 14 Mar 2022 10:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

आरोप है कि ज्वाइनिंग लेटर देकर ट्रेनिंग कराई, फिर स्टेशन नहीं दिलाया। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी में फूड कॉरपोरेशन आफ इंडिया में गोदाम सहायक पद पर भर्ती कराने के नाम पर करीब पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बेरोजगार युवकों को ज्वाइनिंग लेटर देकर ट्रेनिंग भी कराई, मगर इसके बाद स्टेशन दिलाने की बारी आई तो रफूचक्कर हो गए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। जिसके बाद सदर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


सदर पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव धनाना द्वितीय निवासी रवींद्र, विक्रम व प्रदीप ने बताया कि उन्होंने फूड कारपोरेशन आफ इंडिया में गोदाम सहायक लगने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद फतेहाबाद के दौलतपुर निवासी सोनू, दीवानचंद, जींद निवासी दर्शन ने भर्ती के लिए उनसे सिक्योरिटी राशि की मांग की।

सिक्योरिटी राशि जमा कराने के बाद उन्हें अलाटमेंट लेटर जारी कर दिया। उसके अनुसार फिरोजपुर पंजाब में मैनेजर पवन चड्डा के पास दस्तावेज भेजे गए। मैनेजर पवन चड्डा ने तीन माह तक उनकी ट्रेनिंग भी कराई। इसके बाद छह अगस्त को उनकी ज्वाइनिंग की मेल भेजी गई। उन्हें 11 अक्तूबर तक पद पर रखा गया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें मुख्यालय बुलाया गया। जहां रावत शर्मा उर्फ रमन नाम के अधिकारी ने उनके दस्तावेज जमा कराए, मगर ज्वाइनिंग नहीं दी। अपनी शिकायत में तीनों ने बताया कि उन्होंने आरोपियों को करीब पांच लाख रुपये का भुगतान कर दिया था। पैसे भी वापस नहीं दिए। इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक भिवानी को दी गई। इसके बाद सदर पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें