चरखी दादरी। सीआईए पुलिस ने पशु चोरी के मामले में एक प्रवासी युवक को करनाल से गिरफ्तार किया है। उस पर भैंस चोरी के करीब पांच मामले दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सीआईए प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि यूपी निवासी पिंटू क्षेत्र में चार-पांच जगहों पर भैंस चोरी कर चुका है। इस संबंध में पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो आरोपी की शिनाख्त पिंटू के रूप में हुई। सोमवार सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी करनाल में है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।