फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना

Thu, 18 Feb 2016 01:05 AM IST
चरखी दादरी ब्यूरो ।
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। एमसी कॉलोनी स्थित बंद पड़े मकान से चोरों ने सेंध लगाकर हजारों की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित मकान मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सिटी पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित मकान मालिक ने घटना में करीब सवा लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।पुलिस को दी शिकायत में एमसी कॉलोनी निवासी मुकेश ने बताया कि पिछले कुछ समय से उसके चाचा का परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ है। बुधवार रात चोरों ने मकान के पीछे के रास्ते से घर में एंट्री लेकर कमरों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने एक कमरे में संदूक में रखी करीब 25 हजार नगदी सहित एक सोने व तीन चांदी की अंगुठी, दो जोड़ी पाजेब सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह जब घर संभालने यहां पहुंचा तो मामले का पता चला। इसके तुरंत बाद मामले की सूचना सिटी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना भी किया। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सिटी थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत हमारे पास आई है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें