फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा

Thu, 01 Sep 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
रिश्वत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शहर में विजिलेंस टीम ने पटवारी को एक हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। टीम ने पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पटवारी ने जमीन के इंतकाल की एवज में रिश्वत की मांग की थी। विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर श्रीराम ने बताया कि गांव तिवाला निवासी संदीप कुमार को अपनी जमीन का इंतकाल करवाना था। इसके लिए वह पटवारी से मिला। पटवारी पिछले करीब 15 रोज से संदीप से चक्कर लगवाता रहा। जब भी संदीप उसके पास इंतकाल के लिए जाता पटवारी उसे टरका देता। फोन पर संपर्क करने पर भी पटवारी उसे आश्वासन देता रहा। इससे संदीप परेशान हो चला था।
विज्ञापन


तत्पश्चात संदीप ने गत 31 अगस्त को इसकी शिकायत भिवानी विजिलेंस से की। वीरवार को विजिलेेंस की टीम इंस्पेक्टर श्रीराम के नेतृत्व में चरखी दादरी पहुंची। लोहारू रोड स्थित मेजबान होटल के समीप कई पटवारी एक कमरे में बैठकर अपना कामकाज निपटाते हैं। टीम शिकायतकर्ता संदीप को साथ लेकर वहां पहुंची। टीम ने पाउडर लगे एक हजार रुपये संदीप को दे दिए और टीम सदस्य बाहर खड़े हो गए। संदीप ने एक हजार की यह राशि पटवारी जयपाल सिंह को थमा दी। पटवारी ने यह राशि अपनी जेब में डाल ली। इसी बीच मौके पर मौजूद विजिलेंस टीम ने पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। वहां मौजूद अन्य पटवारियों में अफरा-तफरी मच गई। विजिलेंस टीम ने पटवारी जयपाल को गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस टीम इंस्पेक्टर श्रीराम ने बताया कि पटवारी  की जेब से कुल एक हजार पांच सौ रुपये की राशि बरामद की गई है। एक हजार की राशि संदीप ने पटवारी को रिश्वत के तौर पर दी थी। इंस्पेक्टर श्रीराम ने बताया कि पटवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें