फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर

Mon, 16 Nov 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव चरखी के समीप बोलरो कैंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में घायल बाइक सवार को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं घटना के बाद कैंपर भी खेतों में जा उतरा। पुलिस ने वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल अपनी पत्नी को एचटेट का पेपर दिलवाने दादरी आया हुआ था।
विज्ञापन

गांव गोपालवास निवासी जयप्रकाश रविवार दोपहर को अपनी पत्नी को एचटेट का पेपर दिलवाने गांव चरखी स्थित परीक्षा केंद्र पर आया था। अपनी पत्नी को परीक्षा केंद्र पर छोड़कर वह किसी काम से दादरी की तरफ आ गया। यहां से काम निपटाने के बाद जब वह वापस चरखी जा रहा था तो नहर के पास सामने से आ रहे बोलेरो कैंपर के साथ उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। घटना के बाद कैंपर भी अनियंत्रित होकर एक खेत  में जा उतरा। घटना के तुरंत बाद कैंपर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना में बाइक सवार जयप्रकाश सड़क पर दूर तक घसीटता चला गया और उसे हाथ-पैैर व मुंह पर गंभीर चोटें लगी। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें