फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली कांड के आरोपी को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई

Fri, 13 Jan 2017 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गन शॉट
विज्ञापन
चरखी दादरी में चार माह पहले गांव कमोद के पास दो गुटों के बीच हुई फायरिंग की घटना में शामिल आरोपी को सदर थाना पुलिस मथुरा से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करीब चार माह पहले 17 सितंबर की रात गांव कमोद के समीप दो गुटों में झगड़ा हो गया था। इस दौरान दोनो पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गोलियां चलाई गई थी। इस दौरान एक गुट से अनिल को गोली लगी थी तथा एक युवक जैकी भी घायल हो गया था। वहीं दूसरे गुट से रावलधी निवासी कुलदीप को भी गोली लगी थी। इन तीनों घायलों को रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। दो दिन बाद ही पुलिस ने अनिल उर्फ छोटू व जैकी को पकड़ लिया था जिनके कब्जे से दो रिवाल्वर भी बरामद किए गए थे। पुलिस ने जैकी व अनिल को जेल भेज दिया था वहीं तीसरा आरोपी कुलदीप फरार हो गया था। सदर थाना पुलिस कुलदीप की लगातार तलाश कर रही थी। सदर थाना के एएसआई जोगेंद्र सिंह ने बताया कि करीब एक माह पहले कुलदीप मथुरा में अवैध हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। जिसे अब कुलदीप को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें