फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी में फंसा फास्ट फूड वेंडर 

Wed, 30 Mar 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
mobile in holi - फोटो : getty images
विज्ञापन
फास्ट फूड रेहड़ी पर मोमोज खाना एक मोबाइल विक्रेता को उस समय महंगा पड़ गया, जब वह लगभग 70 हजार रुपये की कीमत के दस मोबाइल रेहड़ी पर भूल गया। मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मोबाइल फास्ट फूड रेहड़ी वाले के घर से बरामद कर लिये हैं, लेकिन पुलिस फिलहाल बरामदगी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


यह घटना 23 मार्च शाम की है। शहर के आलमाल गली वासी नीरज 23 की शाम को ढिगावा से भिवानी आया था। उसके पास 10 सेमसैंग कंपनी के मोबाइल थे। उसने सराय चौपटा में एक फास्ट फूड की रेहड़ी पर मोमोज खाए और गलती से फोन यहीं भूल गया।  दोबारा आया तब तक दुकानदार जा चुका था। अगले दिन फाग था, तो मार्केट बंद रही। 25 मार्च को दुकानदार से बातचीत की तो दुकानदार ने किसी तरह के मोबाइल नहीं होने की बात कही। जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। चोरी मोबाइल की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने फास्ट फूड दुकानदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फोन उसके पास से बरामद भी कर लिए है। मामले में शहर थाना से जांच अधिकारी वजीर सिंह ने किसी बरामदगी से इनकार किया और बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें