फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट लिखकर युवक ने लगाया फंदा, मौत

Thu, 27 Oct 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
suicide note file image - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव छपार निवासी एक युवक ने बुधवार सुबह सुसाइड नोट लिखकर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण दो भाईयों में कई वर्षों से जमीन बंटवारे को लेकर पनपा विवाद बताया जा रहा है। मृतक युवक के भाई के बयान पर पुलिस ने आरोपी भाई व उसके परिवार पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले के चारों आरोपियों में से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने दादरी के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। मामला की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया जिन्होंने  मृतक के शरीर की जांच की।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव छपार निवासी धर्मबीर ने बुधवार सुबह अपने खेतों के समीप एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का बड़ा भाई सत्यनारायण जब अपने खेत में जा रहा था तो कच्ची पगडंडी पर उसे धर्मबीर फंदे से झूलता मिला। उसने मामले की जानकारी अन्य परिजनों व ग्रामीणों को दी। सूचना पाकर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट पुलिस को बरामद हुआ। जिसमें पारिवारिक जमीनी विवाद को लेकर मृतक ने अपने बड़े भाई, उसके दोनों बेटों और भाभी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए थे। पुलिस को दिए बयान में मृतक के बड़े भाई सतनारायण ने बताया कि उसका भाई दलबीर अपने छोटे भाई धर्मबीर की जमीन हड़पना चाहता था। इन दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। तीन-चार रोज पहले बात मार पिटाई तक भी जा पहुंची थी। वहीं, सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मृतक की आरोपी भाभी मुकेश देवी ने बताया कि सोमवार को धर्मबीर अपने साथियों सहित उनकी फसल को उजाड़ने उनके खेतों में पहुंचा था। इसके बाद धर्मबीर अन्य परिजनों के साथ उनके घर में घुस गया और उस पर हमला बोल घायल कर दिया। इस हमले में उसके दांत भी टूट गए थे।
विज्ञापन


दस दिन पहले गांव में हुई थी पंचायत
गांव छपार के सरपंच दिलबाग सिंह ने बताया कि धर्मबीर व दलबीर का जमीनी विवाद काफी समय से चलता आ रहा था। मामला कुछ दिन पहले पुलिस के पास भी चला  गया था। लेकिन हमने मामले को भाईचारा स्तर पर ही सुलझाने का प्रयास किया  था। इसके लिए दस दिन पहले पंचायत बुलाई गई थी जिसमें धर्मबीर व दलबीर को  बुलाया गया था। लेकिन वहां दोनों पक्षों के पहुंचते ही दलबीर ने पंचायत का फैसला सुनने से मना कर दिया और बीच में ही पंचायत छोड़ चला गया था।
विज्ञापन


 मृतक के बड़े भाई सत्यनारायण व जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर दलबीर उसकी पत्नी और उसके दोनों बेटों पर धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 विक्रम जोशन, एसआई, सदर थाना
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें