भिवानी के बवानीखेड़ा कस्बे के वार्ड 13 की ढाणी हनुमान में बेटे ने पत्नी और सास संग मिलकर अपनी मां की बुरी तरह पिटाई कर दी। महिला को घायल अवस्था में कस्बे के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन गज्जोदेवी ने बताया कि उसके बेटे और उसके बीच पिछले कई दिनों से मकान को लेकर मनमुटाव चल रहा है। अभी उसके देवर चिरंजी ने दूसरे स्थान पर उसके लिए रहने की व्यवस्था की है। शनिवार सुबह जब वह अपने घर की सफाई करने गई तो उसके पुत्र, पुत्रवधू और उसकी सास ने मिलकर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घायल अवस्था में उसका भतीजा उसे सामान्य अस्पताल में लेकर आया जहां घायल महिला का इलाज किया जा रहा है। थाना प्रभारी गल्लाराम ने बताया कि इस बारे में उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।