फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत राम रहीम की फोटो से छेड़छाड़ कर फेसबुक पर की अपलोड

विज्ञापन
फेसबुक के लिए टिप्स
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर फेसबुक पर अपलोड किया गया। फोटो शेयर करने के साथ-साथ अभद्र कमेंट भी किए गए। इसकी शिकायत उनके एक अनुयायी ने पुलिस में की। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गौरव इंसा ने बताया कि 14 जून को फेसबुक पर संत गुरमीत राम रहीम की फोटो से छेड़छाड़ कर ऐसी बनाई गई है, जिससे डेरा प्रेमियों की धार्मिक भावनाएं आहत हो। इस फोटो  को शेयर व टैग किया गया है। इसके बाद अभद्र कॉमेंट भी किए गए है। इससे संत  राम रहीम के भक्तों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। फोटो से छेड़छाड़ व टैग  करने वाले भिवानी के ही विजेंदर व विजय  है। एक युवक दादरी गेट क्षेत्र का रहने वाला है तो एक पालुवास मोड़ नया बस स्टैंड के पास का बताया जा रहा  है। इस मामले में पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मामले में शहर थाना  प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी विजेंद्र व विजय के खिलाफ आईटी एक्ट  की धारा 67ए, आईपीसी की धारा 295 ए ,504  के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें