फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये मांगने पर ढाबा संचालक ने वर्कर को मारा चाकू

Sun, 17 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विज्ञापन
‌भिवानी के चरखी दादरी में दिल्ली रोड़ स्थित एक ढाबे पर काम करने वाले प्रवासी व्यक्ति के रुपये मांगने से खफा होकर ढाबा संचालक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा। अस्पताल परिसर में कुछ देर बवाल काटने के बाद वह बिना पुलिस बयान दर्ज कराए ही चला गया। घायल शराब के नशे में धुत बताया जा रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल में उपचाराधीन राजमुद्दीन ने बताया कि वह मूल रुप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। शहर में दिल्ली रोड़ स्थित एक ढाबा मालिक उसे दिल्ली से 250 रुपये प्रतिदिन की दिहाड़ी पर लेकर आया था। दिहाड़ी प्रतिदिन देने का सौदा भी उनमें तय हुआ था। घायल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से वह ढाबे पर कार्यरत है और रुपये मांगने पर मालिक लगातार टाल-मटोल कर रहा है। शनिवार सुबह जब उसने मालिक से रुपये मांगे तो उसने तैश में आकर वहां रखे चाकू से उसके हाथ पर हमला बोल दिया। अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक ने बताया कि घायल शराब के नशे में धुत था और उसने जमकर अस्पताल में हंगामा किया। जब समझाने के बाद भी वह नहीं रुका तो अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस के अस्पताल परिसर पहुंचने से पहले ही वह बिना बताए चला गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें