फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म

Sun, 17 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
बच्ची के साथ बलात्कार
विज्ञापन
 बाढड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला शुक्रवार का है। बाढड़ा थाना क्षेत्र के तहत एक गांव में खेतों में मकान बनाकर रहने वाले एक किसान की आठ वर्षीय बेटी को पड़ोस के ही एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची परिजनों को रोते हुए मिली। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया और बाढड़ा थाना पुलिस को सूचित किया गया। बाद में महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रात को ही बच्ची का अस्पताल में मेडिकल करवाया और परिजनों के बयान  पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले में महिला थाना से एसआई बृजबाला ने बताया कि युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें