फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी की जांच करने पर पुलिस कर्मी और चालक उलझे

Thu, 28 Jul 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में सड़क पर कागजात के लिए गाड़ी रुकवाने पर पुलिस कर्मी व चालक उलझ गए। दोनों में तीखी नोक-झोंक हुई। बाद में ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने इसकी शिकायत चौकी में की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामला मंगलवार दोपहर का है। वैश्य कॉलेज के सामने बीटीएम चौक मार्ग पर पुलिस कर्मी दयाचंद पानू वाहनों की जांच कर रहे थे। उन्होंने एक कार को जांच के लिए रुकवाया तो हंगामा शुरू हो गया। चालक और पुलिस कर्मी के बीच तीखी नोंक झोंक हुई। सूचना देकर टीआईटीचौकी पुलिस को बुलाया गया। टीआईटी चौकी पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व विभिन्न अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में टीआईटी चौकी इंचार्ज हरिवल्लभ सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मी दयाचंद से ड्यूटी के दौरान अभद्र व्यवहार किया गया है। शिकायत पर सतीश राघव नामक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें