फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद नहर में फेंका अज्ञात का शव

Tue, 04 Oct 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नहर में डूबा व्यक्ति - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
भिवानी की बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी में गांव ऊण के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव सोमवार सुबह पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई।  पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए भिवानी के चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल में 72 घंटों के लिए रखवा दिया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को गांव ऊण से गुजरने वाली डिस्ट्रीब्यूटरी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। ग्रामीणों ने शव देख मामले की सूचना बौंदकलां थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 45 वर्ष है। मृतक ने सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहन रखा है। मृतक के सिर पर गहरी चोटों के निशान बने हुए है। पुलिस ने इस मामले में हत्या करके शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ बौंदकलां अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने नहर में एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी अभी तक कोई भी शिनाख्त नहीं हुई है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें