फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास बहु के झगड़े में सास पर केरोसिन तेल छिड़कर आग लगाई

Wed, 09 Mar 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
घरवालों से मिलने आई थी, लेकिन कभी वापस नहीं लौैटी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सास बहू  की कहासुनी इतनी बढ़ी की बहु के मायके वाले आए और सास पर केरोसिन का तेल छिड़ककर आग लगा दी। महिला के पुत्र ने किसी तरह आग बुझाई और उपचार के लिए अस्पताल लाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। महिला के बयान पर पुलिस ने बेटे की बहु और ससुर के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामला छह मार्च की देर रात का है। संदिग्ध परिस्थितियों में कमला नगर वासी महिला मूर्ति देवी आग में झुलस गई। उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला 90 प्रतिशत तक झुलस गई है। जैन चौक चौकी पुलिस महिला का बयान लेने पीजीआई पहुंची। अब महिला ने पुलिस के समक्ष दिए बयान में बताया कि उसकी पुत्र वधू और पुत्रवधू के पिता ने उस पर करोसिन छिड़क कर आग लगाई है। उसके बेटे मोनी ने आग बुझाई।

मामले में जांच अधिकारी जैन चौक चौकी से एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि सास बहु के झगड़े के बाद महिला को आग लगी है। महिला के बयान पर पुत्रवधू पूजा व पुत्रवधू के पिता शमशेर के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें