गिरजेश की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया
- फोटो : विनोद गुप्ता
कटहरा मेला देखने गए युवक की लाश नर्सरी जंगल में मिली। कमर व शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक के साथ गए पांच लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। पति ने तहरीर देकर पांच युवकों को कारण बताया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी गिरजेश राजगीर मिस्त्री थे। महाशिवरात्रि पर कटहरा में मेला देखने पांच साथियों के साथ गए। रात आठ बजे तक जब घर नहीं पहुंचे तो लोग खोजबीन करने लगे। इसी बीच साथियों ने गिरजेश की मौत की सूचना दी। घर वाले कटहरा पहुंचे। लेकिन पहले ही उसके साथी लाश नर्सरी जंगल से उठाकर कटहरा मंदिर के पास ले आए।
कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस उसके पांच साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस चोट के बारे में कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है। पिता सोलहू व घर वालों ने कुछ भी बताने से इंकार किया है।इस संबंध में एएसपी हरिगोविंद का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।