फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-बहू से ठगी, कानों की बाली और चेन ले उड़े

Sun, 16 Oct 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में अपने गहनों की कीमत से ज्यादा कैश की ख्वाहिश सास-बहू को महंगी पड़ गई। एक अधेड़ महिला व दो युवकों ने जिला अस्पताल में सास-बहू को ऐसी कहानी सुनाई कि दोनों ने अपने सोने के आभूषण सौंप दिए और बदले में तीन लाख रुपये कैश ले लिये। कुछ समय बाद रुपयों का पैकेट खोला तो उसमें कागज के टुकड़े निकले। बदहवास सास-बहू ने पुलिस को इत्तला दी, लेकिन तीनों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

ठगी का यह वाकया शनिवार दोपहर का है। मालवास गांव की रहने वाली ओमपति अपनी पुत्रवधू सुनीता के साथ इलाज के लिए जिला अस्पताल आई थीं। इसी दौरान एक अधेड़ उम्र की महिला व दो युवक उनसे मिले और बताया कि वो जहां काम करते हैं, वहां अपने मालिक के यहां तीन लाख रुपये चुरा कर लाए हैं। हमें ढूंढ रहे हैं। युवकों ने रुपयों की गड्डी दिखाते हुए ऑफर दिया कि आप अपने जेवरात हमें दे दो और बदले में तीन लाख रुपये ले लो। इसके बाद सास-बहू और तीनों नेहरू पार्क आ गए। यहां सास ने अपने कानों के बाली और बहू ने अपनी सोने की चेन दे दी और बदले में रुपयों का पैकेट ले लिया। कुछ समय बाद पैकेट खोला तो सास-बहू के पांवों तले जमीन खिसक गई। रुपयों की गड्डी के ऊपर एक नोट लगा दिया और नीचे कागज के टुकड़े। महिला और युवक की तलाश की, लेकिन कहीं नहीं मिले। थक हार कर सास-बहू ने बीटीएम पुलिस चौकी में अपनी शिकायत दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला व दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में सक्रिय है ठग गिरोह
पिछले कुछ समय से जिला अस्पताल में ठग गिरोह अपने पांव पसार चुका है। इलाज के लिए अस्पताल आई सास-बहू से ठगी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले बीती 12 सितंबर को इलाज के लिए आई तीन महिलाएं अस्पताल परिसर में तीन अलग-अलग जगह बेसुध मिलीं। ठग तीनों महिलाओं के जेवर व नकदी निकालकर फुर्र हो गए। इससे पहले भी जेब तराश व चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें