भिवानी के बाढड़ा क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती के परिजन बाहर गए हुए थे। करीब 22 वर्षीय युवती घर पर अपनी बुजुर्ग दादी के साथ थी। जब परिजन घर लौटे तो युवती गायब मिली। परिजनों ने गांव की ही एक महिला पर युवती को गायब करने के आरोप लगाए है। पुलिस ने उक्त महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। थाना प्रभारी सुरजभान ने बताया कि उक्त महिला से पूछताछ भी की गई है । युवती शादीशुदा है वह अपने मायके में आई हुई थी।