भिवानी के बवानीखेड़ा में युवक को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसके परिजनों को तंग करना उस समय भारी पड़ गया जब युवक ने जहर निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की जहर निगलने से मौत के बाद पिता के बयान पर पुलिस ने युवक की पत्नी, साला और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
वार्ड एक में युवक ने शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। उसे उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस में दी शिकायत में मृतक के पिता नबाब ने बताया कि उसके 22 वर्षीय अनिल की शादी गांव तालू में हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले डेढ़ माह से ससुराल पक्ष के लोग उसे धमकी दे रहे थे कि उनके परिवारवालों की जेल करवा देंगे। पिछले कई दिनों से इस बात को लेकर वह परेशान रहता था। शनिवार 17 सितंबर को अनिल ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी गल्लाराम ने बताया कि नबाब की शिकायत पर उसके बेटे अनिल को आत्महत्या के लिए मजबूर करने को लेकर पत्नी सुनीता, साला सतीश और ससुर दिलबाग के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।