मैडम, मेरे पति का अपहरण हो गया है। अपहरणकर्ता 18 लाख रुपये मांग रहे है। दो दिन से उसका पति लापता है। मुझे मेरा पति दिलवाओ। यह गुहार कालुवास वासी महिला रानी देवी ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष लगाई। पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बुधवार को गांव कालुवास के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल महिला रानी देवी ने बताया कि उसके पति का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। 18 सितंबर की रात को उसके पति से मारपीट कर स्कूटी छीन ली गई। 19 सितंबर को सुबह उसके पति का अपहरण कर लिया गया। 19 सितंबर की दोपहर उसके पति का फोन आया कि उसके साथ काफी मारपीट की गई है। अब उससे 18 लाख रुपये की मांग की गई है। वह इतनी बड़ी राशि देने में असमर्थ है। अपहरण करने वाले फाइनेंसर है। इसी कारण अब उन्हें धमकियां दी जा रही है। इस मौके पर नरेश कुमार, भीम सिंह, जोगेंद्र, सूरत सिंह, रानी, मोनिका, संतोष भीम सिंह, बाला देवी, उर्मिला आदि मौजूद रहे।