फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो की थी पत्नी की हत्या

Wed, 21 Sep 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder in love
विज्ञापन
भिवानी के कालुवास गांव में व्यक्ति ने शराब के लिए रुपये नहीं देने पर कुस्सा (खुदाई करने का औजार) से पत्नी की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जो कि एक दिन के रिमांड पर है। सीआईए पुलिस ने भी संदीप सोरखी की हत्या मामले में एक को काबू किया है।
विज्ञापन


16 सितंबर को कालूवास गांव में पति-पत्नी का झगड़ा हो गया था। जिसमें आरोपी पति गोपी ने लोहे के कुस्से से अपनी पत्नी सुदेश की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी पति गोपीराम को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में गोपीराम ने बताया कि शराब व भांग के नशे का आदि है। घर में चारदीवार तोड़कर शौचालय बनाने का काम किया जा रहा है। इस कारण कुस्सा वहीं था। पत्नी से शराब के लिए रुपये मांगे तो झगड़ा हुआ। गुस्से में यह कुस्सा ही हाथ आया और इसी से पत्नी को चोट मारी। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी देते हुए गुजरानी चौकी इंचार्ज ईएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह में हत्या की गई। गोपीराम को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

एक अन्य मामले में सीआईए पुलिस ने सोरखी निवासी संदीप पर अंधाधुंध गोलियां बरसाने के मामले में एक युवक को काबू किया है।
संदीप पर मुंढाल गांव के पास 12अ गस्त को अंधाधुंध गोलियां बरसाई गई थी। संदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी। सीआईए पुलिस ने इस मामले में अनीपुरा वासी सोहनलाल को काबू किया है। सीआईए भिवानी के इंचार्ज रवींद्र कुमार ने बताया कि सोहन लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था और आज उसे काबू किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें