फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

Sat, 04 Feb 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
woman beaten
विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव शीशवाला निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष के लोगों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन महिला ने बताया कि उसकी शादी रेवाड़ी जिले में हुई थी। शुरुआत से ही उसका पति थोड़ी शकी प्रवृत्ति का है। महिला ने बताया कि पहले भी उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले को लेकर बाद में दोनों पक्षों की पंचायतें भी आयोजित हुई। उक्त महिला ने बताया कि कई बार मामला पंचायत के जरिये माफी मांगकर निपटाया गया। अब भी उसके पति की हरकतें जारी है। महिला ने बताया कि हाल ही में भी उसके पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने मामले की सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ ले आए। महिला ने बताया कि परिजनों ने ही उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें