फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का बैग काट 40 हजार रुपये उड़ाए

Thu, 07 Jul 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
विज्ञापन
भिवानी में बैंक से ससुर की पेंशन निकालकर लौट रही महिला का बैग काटकर 40 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। दो बच्चियां उनका पीछा कर रही है। शक है कि उक्त बच्चियों ने ही रुपये चोरी किए है। फिलहाल पुलिस बैंक के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। साथ ही कार्रवाई को लेकर भी असमंजस की स्थिति है कि टीआईटी चौकी कार्रवाई करेगी या सब्जीमंडी चौकी पुलिस।
विज्ञापन


मामला दोपहर करीब दो बजे का है। धनाना तृतीय वासी महिला अनीता अपनी सास चंद्रमुखी के साथ अपने सेवानिवृत्त हेड मास्टर ससुर की पेंशन निकलवाने आई थी। यहां बैंक ऑफ इंडिया से 40 हजार रुपये निकलवाए। यहां से रुपये निकलवाने के बाद दोनों सास-बहु ऑटो से बस स्टैंड पहुंची। जब ऑटो से उतरी तो बैग नीचे से कटा हुआ था। यह देख दोनों सास-बहु हैरान रह गई। तुरंत सब्जी मंडी चौकी पुलिस में सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस दोनों को साथ लेकर बैंक पहुंची। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई।

मामले में महिला अनीता ने बताया कि जब वे बैंक से निकलकर ऑटो में बैठी तो 12-13 वर्ष की दो लड़कियां भी ऑटो में सवार हुई। उन्हें शक है कि उक्त दोनों लड़कियों ने ही बैग काटकर रुपये निकाले है।
विज्ञापन

मामले की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब असमंजस की स्थिति यह है कि रुपये बैंक में निकाले गए, रास्ते में निकाले गए या बस स्टैंड पर। इसी असमंजस की स्थिति के कारण मामले की कार्रवाई टीआईटी चौकी करेगी या सब्जीमंडी चौकी। यह असमंजस की स्थिति बनी हुई है। घंटाघर चौक क्षेत्र का एरिया जहां बैंक है वह टीआईटी चौकी क्षेत्र में आता है। बस स्टैंड सब्जीमंडी चौकी क्षेत्र में आता है।

मामले में सब्जीमंडी चौकी इंचार्ज विद्याधर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रुपये कहां निकाले गए यह भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें