फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन में लड़की का भ्रूण दबाकर फरार हुए महिला-पुरुष

Tue, 05 Jul 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुनाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में लोहारू के कुड़ल गांव में ईंट भट्ठे के पास जमीन में तीन-चार माह का भ्रूण दबाकर कार सवार महिला व पुरुष फरार हो गए। टोना-टोटका समझ लोगों ने जमीन खोदकर देखा तो उसमें भ्रूण मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला सोमवार देर सायं का है। कुड़ल गांव के एक ईंट भट्ठे के पास एक कार रुकी और उसमें से एक महिला व एक पुरुष निकले। वहां गड्ढा खोदा और कुछ दबाकर चले गए। आसपास के लोगों ने यह सब देखा। अमावस्या का टोना-टोटका समझ उसी जगह खुदाई कर पॉलीथिन निकाला तो सब हैरान रह गए। उसमें तीन-चार माह का भ्रूण था। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई जगदीश ने बताया कि कुड़ल गांव के शर्मा भट्ठा के नजदीक तीन- चार माह का एक भ्रूण बरामद हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार एक युवा महिला और पुरुष एक गाड़ी से आए और भ्रूण जमीन में दबाकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी मनीषा ने बताया कि कुड़ल गांव के पास सड़क के किनारे जमीन में दबा भ्रूण मिला है। एएसआई जगदीश और रत्तन सिंह ने मौके का निरीक्षण  किया है और भ्रूण करीब तीन-चार माह की लड़की का है। भ्रूण को लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया था, जहां से रेफर कर दिया है। अज्ञात के खिलाफ धारा 318 और 201 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ लोगों का कहना है कि एक गाड़ी यहां कुछ देर पहले रुकी थी हो सकता है ये घिनौनी हरकत उन्हीं की हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें