फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से जमीन बेचने पर दो को तीन-तीन साल की कैद

Thu, 12 Jan 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
court shimla
विज्ञापन
तोशाम में 42 लाख की राशि लेकर जमीन बेचने का इकरारनामा करने के बाद रजिस्ट्री न कराने के मामले में अदालत ने दो लोगों को तीन-तीन साल की सजा व तीन-तीन हजार रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

मामले में सुनवाई करते हुई एसडीजेएम सौरभ गुप्ता की अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन-तीन साल की सजा व तीन-तीन हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। गांव डाडम निवासी सम्मन सिंह ने 2011 में सुंगरपुर निवासी कंवर सिंह व छत्रपाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता सत्यवान श्योराण ने बताया कि सम्मन सिंह से 42 लाख की राशि लेकर आरोपियों ने 95 कैनाल 4 मरले जमीन का इकरारनामा किया था। 20 अप्रैल 2011 जमीन की रजिस्ट्री के लिए मुकर्रर हुई थी लेकिन इससे पहले ही आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री किसी ओर के नाम करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें