फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना नहीं पूछने पर पत्नी को पीटा, कमरे में किया बंद

Wed, 07 Dec 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file image
विज्ञापन
खाना नहीं पूछने पर पत्नी को बेरहमी से पीट दिया और फिर कमरे में बंद कर दिया। घायल महिला को परिजनों ने कमरे का ताला तोड़कर बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई है।
विज्ञापन


मामला कृष्णा कॉलोनी का है। करीब 30 वर्षीय महिला नीतू को परिजन सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है। रात को भी शराब के नशे में घर आया। खाना टेबल पर लगा दिया, लेकिन उसने यह कहते हुए पिटाई शुरू कर दी कि उसने यह क्यों नहीं पूछा कि कुछ चाहिए या नहीं। महिला ने बताया कि उससे मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया। उसके पास फोन भी नहीं था, जिस कारण वह किसी को सूचना नहीं दे सकी। सुबह उसने कमरे से शोर मचाया तो पड़ोसियों ने उसकी आवाज सुन उसके परिवार वालों को सूचित किया। इसके बाद परिजन आए और ताला तोड़कर घर से बाहर निकाला। महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं और उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। अस्पताल चौकी से एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें