फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी आवास से चंद कदम दूर बाइकर्स चेन तोड़ फरार

Sun, 28 Aug 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्‍नै‌िचिंग - फोटो : demo pics
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में डीसी आवास के पास देर सांय हुई एक घटना में दो बाइक सवार युवक घर को लौट रही महिला के गले से सोने की चेन तोड़ कर फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने अपने परिजनों व पुलिस को सूचित किया। पुलिस व सीआइए टीम ने मौके पर पहुंची। घटना के बाद शहर में नाकेबंदी की गई।

शनिवार सांय करीबन साढ़े सात बजे रेवेन्यू कॉलोनी निवासी एसडीएम कार्यालय में सेवादार पद पर कार्यरत रामफल की पत्नी सुदेश डीसी रेजिडेंस मार्ग से अपने घर को लौट रही थी। तभी उपायुक्त निवास से चंद कदम की दूरी पर ही एक बाइक पर सवार होकर दो युवकों ने अंधेरे का लाभ उठाकर महिला के गले से सोने की चेेन पर हाथ साफ कर वहां से फरार हो गए। महिला ने बताया कि अंधेरा होने के कारण बाइक व सवार युवकों को नहीं पहचान पाई। महिला की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन स्नेचिंग का मामला की सूचना मिलने पर मौके का मुआयना किया। आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
संजय बिश्रोई, एसएचओ, सिविल लाइन थाना

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें