भिवानी में शराब के नशे में एक युवक व युवती ने रात को इमरजेंसी में हंगामा किया। दोनों घायल हालत में थे। नशा उतरा तो दोनों फरार हो गए। नशे में चिकित्सक से भी अभद्र व्यवहार किया। चिकित्सक ने अब इसकी शिकायत चौकी में की है।
मामला देर रात का है। एक युवक और युवती को इमरजेंसी लाया गया। दोनों को ही चोट लगी थी और दोनों शराब के नशे थे। नशे में युवक व युवती ने चिकित्सक से भी अभद्र व्यवहार किया। पुलिस कर्मी भी दोनों से परेशान दिखे और रात को ही महिला पुलिस कर्मी भी बुलाई गई। बताया जाता है कि युवक व युवती दोनों गुड़गांव से है। एक व्यक्ति ने युवती को भिवानी में खोले नए सेंटर के लिए नौकरी पर रखा था। रात को युवती ने अपने एक साथी युवक को बुलाकर शराब पी और फिर दोनों में झगड़ा हुआ। युवक जबरन युवती को अपने साथ गुड़गांव ले जाने लगा। युवती ने इंकार किया। जिस पर युवक ने युवती की पिटाई शुरू कर दी। युवती की पिटाई देख कुछ अन्य लोगों ने युवक की धुनाई कर दी। जिस कारण दोनों घायल हुए। मारपीट का मामला जैन चौक चौकी क्षेत्र का है।
मामले में अस्पताल चौकी से एएसआई परमजीत सिंह ने बताया किरात को एक युवत, युवती को लाया गया था जो शराब के नशे में धुत थे। सुबह बिना बताये गायब हो गए। चिकित्सक ने शिकायत की है।