फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने दिनदहाड़े तोड़ी महिला शिक्षिका के गले से चेन

Tue, 06 Sep 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिवाजी कालोनी बाजार में सरेआम महिला के गले से सोने की चेन झपटी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भिवानी में शिक्षक दिवस की सुबह सरेआम एक अध्यापिका के गले से चेन तोड़ कर बाइकर्स फरार हो गए। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अध्यापिका सर्मेश स्कूल जाने के लिए ऑटो रिक्शा के आने का इंतजार कर रही थीं। जैन चौक पुलिस ने शिकायत दर्ज करा दी है। लेकिन, चेन स्नेचर का पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


यह वारदात रोहतक रोड पर पंवार नर्सिंग होम के पास सोमवार सुबह साढ़े सात बजे घटी। न्यू भारत नगर कॉलोनी में रहने वाली संस्कृत शिक्षिका सर्मेश करीबन सुबह साढ़े छह बजे अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। महिला टीचर अपने घर से थोडी दूर मुख्य सडक़ पर खडी़ होकर ऑटो का इंतजार कर रही थीं, इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और गले पर छपटमारी कर उसकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। शिक्षिका ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर इक्ट्ठा हो गए। मगर बाइक सवार पलभर में वारदात को अंजाम देकर  फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी से जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। सर्मेश ने बताया कि सोने की चेन का वजन करीब ढाई तोले था। अनुमानित कीमत 80 हजार रुपये है।

आठ दिन में दूसरी वारदात
पिछले आठ दिन के दौरान चेन स्नेचिंग की शहर में दूसरी वारदात है। इससे पहले गत 27 अगस्त को डीसी आवास के पास शाम के वक्त सरकारी कर्मचारी की पत्नी की बाइकर्स ने चेन से छीन ली थी। अति सुरक्षित क्षेत्र में हुई इस वारदात को अंजाम देने वालों का भी पुलिस सुराग लगाने में विफल रही है।
विज्ञापन


जैन चौक चौकी से जांच अधिकारी रामधारी का कहना है कि महिला शिक्षिका का बयान दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवकों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें