फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने बाइक सवार को चाकू घोंपा

Sun, 28 Aug 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
भिवानी के  गांव खेड़ी बूरा में एक बाइक सवार को गांव के ही एक युवक ने चाकू घोंप दिया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के  लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर  कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव खेड़ी बूरा निवासी धर्मेंद्र शनिवार सुबह अपनी बाइक पर सवार  होकर खेत में गया था। वापस आते समय जब वह गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो एक युवक ने उसे रुकवा  लिया। धर्मेंद्र के बाइक रोकते ही उक्त युवक ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे  पीड़ित लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर गया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने उसे देखा और घटना की  सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें