भिवानी के गांव रानीला में रविवार रात गाली-गलौच का विरोध करने पर एक व्यक्ति को डंडों से हमला बोल घायल कर दिया। सिविल अस्पताल से उसे भिवानी रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घायल जोगेंद्र ने बताया कि वह अपनी फसलों की सिंचाई कर खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में शराब के ठेके के पास गांव के चार-पांच लोगों ने बीच रास्ते उसकी बाइक रुकवाकर गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर उक्त लोगों ने तैश में आकर उस डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भिवानी रेफर कर दिया। जोगेंद्र ने उक्त लोगों पर पुरानी जमीनी रंजिश में हमला करने का आरोप लगाया है।