फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: माइनिंग गार्ड ने इंस्पेक्टर पर लगाए मारपीट व पद को लेकर शोषण करने के आरोप, पुलिस मामले की जांच जुटी

Thu, 24 Aug 2023 01:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी से खनन रक्षक द्वारा विभाग के निरीक्षक पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी में खनन विभाग में कार्यरत खनन रक्षक ने अपने विभाग के निरीक्षक पर पद को लेकर शोषण करने व मारपीट करने के आरोप लगाए है। इस संबंध में पुलिस को बयान दिए। पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मारपीट व धमकी से संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है और अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


सिविल लाइन पुलिस थाना में निरीक्षक के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस थाना में दर्ज बयान में हिसार के पटेल नगर निवासी सागर ने बताया कि वह भिवानी लघु सचिवालय में खनन विभाग में बतौर खनन रक्षक के पद पर कार्यरत है। जबकि उसी विभाग में महेंद्रगढ़ निवासी सोनू भी कॉन्ट्रेक्ट बेस पर खनन निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। मंगलवार सुबह वह अपनी गाड़ी को पार्क करने के लिए लघु सचिवालय की पार्किंग में गया था।

वहां पर पहले से ही सोनू मौजूद था। सोनू ने उसको गाड़ी रोहतक में छोड़ने के लिए कहा था। पार्किंग में इस बात को लेकर सोनू से उसके साथ मारपीट की और उसे धमकी दी। घायल सागर ने बताया कि सोनू उसके साथ पद को लेकर शोषण करता है। वह उस विभाग में बतौर खनन रक्षक कार्यरत है न कि ड्राइवर के पद पर। पुलिस ने इस मामले में घायल के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें