भैंस चोर गिरोह के तीन सदस्यों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पुलिस ने की पूछताछ
भिवानी। सिवानी पुलिस ने भैंस चोरी मामले में गिरोह के तीन सदस्यों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की है। पुलिस ने भैंस चोरी मामले में शामली निवासी अंशुल, सुरेश व बघडावत को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। भैंस चोर गिरोह के कुछ सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर चुकी हैं, जबकि पहले से ही पशु चोरी के मुकदमों में जेल में बंद इनके साथियों से पूछताछ की जा रही है। दरअसल गिरोह के सदस्यों पर एक दर्जन से अधिक पशु चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट हासिल कर आरोपियों का पुलिस रिमांड भी हासिल किया है।