फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सचिवालय से सात साल पहले चोरी की दो बाइक, बेचने की फिराक में आरोपी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लघु सचिवालय से सात साल पहले चोरी की दो बाइक, बेचने की फिराक में पकड़ा
विज्ञापन

- चोरी के बाद खुद ही इस्तेमाल कर रहा था वाहन, चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। सात साल पहले लघु सचिवालय परिसर से चोरी की गई बाइक गांव तालु से पुलिस ने बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों की चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी किए वाहनों को लंबे अर्से तक खुद ही इस्तेमाल करता रहा और अब उन्हें बेचने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सिविल लाइन पुलिस के जांच अधिकारी मुख्य सिपाही अशोक कुमार ने बताया कि गांव तालू निवासी महावीर उर्फ ठाकुर नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ में महावीर ने बताया कि उसने लघु सचिवालय परिसर से ही दोनों मोटरसाइकिलों को वर्ष 2012 में चोरी किया था। जिसमें एक वाहन चोरी के मामले में उसके खिलाफ 3 अक्तूबर 2012 को केस भी दर्ज किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें