फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में काम रहे लोगों ने बच्चों का बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। मिताथल के पास बच्चों के साथ नहाने के गए पिता की डूबने से मौत हो गई। वहीं, शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे लोगों ने बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया। मामले की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। काफी तलाश के बाद व्यक्ति का शव थाना शहर के पास नहर में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
मूल रूप से सोनीपत का कुंडल निवासी अनिल पुत्र बिजेंद्र ने गांव बामला में जमीन लेकर खेतीबाड़ी करता था। वह हाल में विद्यानगर में रहता था। वीरवार शाम को अपनी 13 वर्षीय बेटी व 10 वर्षीय बेटे के साथ मिताथल के पास स्थित नहर में नहाने गया था। जब तीनों नहा रहे थे तो अचानक अनिल का पांव फिसल गया। पांव फिसलने के चलते उसने बच्चों को छोड़ दिया और गहरे पानी में चला गया। दोनों बच्चे डूबने लगे तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर पास ही खेतों में काम कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चों को नहर से निकाला लिया।
विज्ञापन

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व उसके परिजनों को दी। परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे और अनिल की तलाश शुरू की। पुलिस को नहर से पांच किलोमीटर दूर थाना शहर के पास नहर में अनिल का शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया मौत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थोड़ी सी देरी से खत्म हो जाता परिवार
हादसे में व्यक्ति की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। मगर यह हादसा और भी गंभीर हो सकता था अगर वहां कार्यरत किसान फूर्ति नहीं दिखाते तो। पांव फिसलने से अनिल डूब गया और दोनों बच्चे भी डूबने लगे थे। इसी दौरान बच्चों ने शोर मचाया जिससे आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को बचा लिया। वहीं इस बारे में गुजरानी चौकी इंचार्ज भूषण कुमार ने बताया कि व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें