फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के बल पर घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियार के बल पर घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

भिवानी। सदर पुलिस ने घर के अंदर घुसकर हथियार के बल पर एक महिला से छेड़छाड़ और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ 12 नवंबर को केस दर्ज किया था। इसी मामले में पुलिस ने छापामारी कर गुरुग्राम में रहने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसके घर में घुसकर हथियार के बल पर उसके साथ छेड़छाड़ की थी और उसे डराया धमकाया था, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस ने इसी मामले में केस दर्ज किए जाने के बाद अब आरोपी की गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें