फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पांच मिनट में आया बोलकर... कार चालक को चकमा देकर गाड़ी ले उड़ा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस पांच मिनट में आया बोलकर... कार चालक को चकमा देकर गाड़ी ले उड़ा युवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। बस पांच मिनट में आया....यह बोलकर एक युवक स्विफ्ट कार ले उड़ा। बालंद गांव निवासी चांदवीर नामक व्यक्ति ने मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। चांदवीर ने बताया कि वह ड्राइवर है और 25 जनवरी की सुबह गांव सांगा निवासी सत्नारायण नामक लड़के ने उसकी गाड़ी किराये पर ली। वह उसे सके गांव छोड़ने स्विफ्ट गाड़ी में जा रहा था। जब वे गांव कोंट के समीप पहुंचे तो उसकी गाड़ी में सवार सत्यनारायण ने उसे गाड़ी से नीचे उतार दिया और गाड़ी लेकर बोला कि वह बस पांच मिनट में आया। काफी देर तक उसका वहीं खड़ा इंतजार करता रहा, मगर वह नहीं आया। इसके बाद दोपहर को उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने गाड़ी चालक चांदवीर की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ गाड़ी छीनने का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें