फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हादसों में तीन की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। चार अलग-अलग हादसों में एक छात्र सहित तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। तिगड़ाना मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से परचून दुकानदार की मौत हो गई। वहीं निनान गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। बवानीखेड़ा रेलवे फाटक के पास हुए हादसे में 11वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। वहीं धिराणा मोड़ के पास हुए हादसे में दो बैंक कर्मी घायल हो गए। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है।
छुट्टी पर घर आए फौजी भाई को लेने जा रहे परचून दुकानदार की मौत
भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात करीबन साढ़े 9 बजे तिगड़ाना मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दुकानदार को कुचल दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक काफी दूर जा गिरी। मृतक की पहचान गांव जाटूलुहारी निवासी 30 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है। प्रदीप का बड़ा भाई सेना में है ,जो छुटटी पर अपने घर आ रहा था। अपने भाई को रेलवे स्टेशन से लेने के लिए ही प्रदीप बाइक पर रात अपने गांव जाटूलुहारी से भिवानी आ रहा था। इसी दौरान तिगड़ाना मोड़ से पहले जी लिट्रा स्कूल के समीप ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। मृतक के भाई के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बाइक से खेत जा रहे युवक की हादसे में मौत
भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन बाईपास एमके रिसोर्ट के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया। मगर रास्ते में घायल एक युवक ने दम तोड़ दिया वहीं दूसरे युवक को पीजीआई में उपचार दिलाया गया। मृतक युवक की पहचान गांव पालुवास निवासी 26 वर्षीय रामबीर के रूप में हुई है। रामबीर गांव के ही रोकी नामक युवक के साथ बाइक से सोमवार शाम 7 बजे अपने खेतों में रोहतक रोड़ पर जा रहा था। जैसे ही वे एमके रिसोर्ट के समीप पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक के भाई सोमबीर की शिकायत पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।

गन्ने की ट्राली की चपेट में आने से 11वीं के छात्र की मौत
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा के रेलवे फाटक के समीप मंगलवार दोपहर बाद करीबन साढ़े 3 बजे गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। मृतक गांव बलियाली निवासी 16 वर्षीय संजीत शर्मा था। जो अपने दोस्त के साथ बाइक पर स्कूल से घर लौट रहा था। मृतक कसबे के ही एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। मंगलवार दोपहर बाद करीबन साढ़े 3 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने दोस्त के साथ बाइक पर घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक रेलवे फाटक के समीप पहुंची तो वहां गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर बाइक से हो गई। इस हादसे में संजीत को गंभीर चोटें आई, जिसे उपचार के लिए भिवानी जिला सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया। घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भी फरार हो गया।

गाड़ी के ब्रेक फेल, साइड लगने से दो बैंककर्मी घायल
भिवानी। धीराणा मोड़ के समीप मंगलवार सुबह राजस्थान से शादी समारोह से लौट रही एक गाड़ी के अचानक बे्रक फेल हो गए। तेज रफ्तार गाड़ी अचानक असंतुलित होने के कारण पेड़ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में सडक़ पर जा रहे दो बैंक कर्मचारी भी चपेट में आ गए। जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल एचडीएफएससी बैंक के कर्मचारी हर्ष और मनोज रंगा ने बताया कि वे अलग-अलग बाइकों पर बैंक के कार्य से ही जा रहे थे। गाड़ी चालक ने उन्हें टक्कर मारी। जिससे उनकी बाइक गिर गई और उन्हें चोटे आई। गाड़ी चालकों ने शराब भी पी रखी थी। मनोज रंगा ने इस हादसे की जानकारी एचडीएफएससी बैंक के मैनेजर संदीप व साथी कर्मचारी विवेक को दी।
विज्ञापन

वहीं नया बाजार निवासी रवि ने बताया कि वह राजस्थान में एक शादी समारोह में गया था और वे गाड़ी में चार लोग थे। से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी धीराणा मोड़ के समीप पहुंची तो बाइक पर जा रहे एक युवक को बचाने के प्रयास में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान ब्रेक भी फेल हो गए। जिससे गाड़ी पेट से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें