फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोपर्टी डीलर का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। शनिवार 23 फरवरी को आजाद नगर निवासी प्रापर्टी डीलर राजेश का अपहरण कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले मे डीएसपी जयसिंह ने दोे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान भाड़ावास निवासी विरेंद्र व भटसाना निवासी महीपाल उर्फ महेन्द्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डीएसपी जयसिंह ने बताया कि शनिवार शाम राजेश ने आलू गैंग के सरगना सुनील डुलगच सहित कुछ अन्य लोगों पर अपहरण कर 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुये शिकायत दर्ज कराई थी। शनिवार को वह शहर के अभय सिंह चौक पर स्थित एक चाय की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान एक कार में आलू गैंग के बदमाश वहां आये और उसका अपहरण कर कालका रोड पर स्थित एक बगीचे में ले गए। वहां पर सुनील ने उससे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें