फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर कूड़ा डालने गई विधवा महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

भिवानी। जिले के एक गांव निवासी विधवा महिला के साथ छेड़छाड़ किए जाने के मामले में सदर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। 28 जनवरी की सुबह वह घर के बाहर कूड़ा डालने जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थी। अब पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें