फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान न होने और दहेज कम लाने पर दो महिलाओं को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संतान न होने और दहेज कम लाने पर दो महिलाओं को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन

भिवानी। जिले में दो महिलाओं को उनके पति ने संतान ना होने और दहेज कम लाने पर बेरहमी से मारपीट कर घर से निकाल दिया। दादरी गेट निवासी एक विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसका पति अपने मामा के लड़के को साथ रखता है और उसे उकसा कर अश्लील हरकत करवाता है। महिला ने मामले की शिकायत सिटी पुलिस थाने में की। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर उसके पति सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरा मामला गोलागढ़ की महिला ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेहरमी से पीटने का आरोप लगाया है।
दादरी गेट निवासी बबीता ने बताया कि उसकी शादी 13 जुलाई 2011 को हिसार के 12 र्क्वाटर निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। उसने दिल्ली में बिजली के सामान की दुकान की हुई है। शादी के बाद कभी उसे हिसार तो कभी दिल्ली रखता था। शादी के बाद से ही दहेज मांग को लेकर तंग करने लगा। कुलदीप और ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। उसने आरोप लगाया कि उसका पति कुलदीप अपने मामा के लड़के को अपने साथ रखता। उसकी शुरू से ही उस पर बुरी नजर थी। उसने उसके साथ अश्लील हरकत भी की। उसने आरोप लगाया कि उसका पति खुद ही अपने मामा को इस तरह की हरकत करने के लिए उकसाता था। पीड़िता ने आरोप लगाया शादी के बाद बच्चे ना होने और दहेज की मांग पूरी ना किए जाने पर उसके पति व ससुराल के लोगों ने बेरहमी से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत सिटी पुलिस थाने में की। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर उसके पति कुलदीप, सास, ससुर सहित आधा दर्जन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

--
बच्चे ना होने पर कमरे में बंद कर पति ने बेरहमी से पीटा
भिवानी। गांव गोलागढ़ निवासी एक विवाहिता को भी उसके पति और ससुराल के लोगों ने दहेज की मांग पूरी ना किए जाने पर बेहरमी से पीटा। महिला का आरोप है कि उसके पति ने बच्चे ना होने पर उसे कमरे में बंद कर पीटा और मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सदर थाना पुलिस ने महिला के बयान पर उसके पति सहित आधा दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव गोलागढ़ निवासी प्रियंका ने बताया कि उसकी शादी करीब चार साल पहले 29 नवंबर 2013 को गांव हालुवास निवासी रवि के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद कम दहेज लाने के ताने दिए जाने लगे। शादी के कई सालों बाद भी बच्चा पैदा नहीं हुआ तो उसे और तंग किया जाने लगा। इसी बात को लेकर उसके साथ रोजाना मारपीट की जाती और ताने दिए जाते। प्रियंका ने आरोप लगाया कि उसके पति व ससुराल के लोगों ने उसे कमरे में बंद कर पीटा। बेरहमी से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत जूई पुलिस चौकी में की। पुलिस ने उसके बयान पर उसके पति रवि, सास, ससुर सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें