फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख 36 हजार की देनदारी से बचने के लिए किराना थोक व्यापारी को भेजा 3.72 लाख का फर्जी बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के एक किराना थोक व्यापारी का उत्तराखंड के व्यापारी पर चार लाख 36 हजार रुपये बकाया था। वहीं उत्तराखंड के व्यापारी ने देनदारी से बचने के लिए धोखाधड़ी की। इसके बाद उसने शहर के व्यापारी को 3.72 लाख का फर्जी बिल भेज दिया। जब माल का फर्जी बिल कोरियर से आया तो व्यापारी हैरान हो गया। फोन किया तो सामने वाले उत्तराखंड के व्यापारी ने रुपये लौटाना तो दूर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हालु बाजार पुरानी अनाज मंडी में घी एवं किराना व्यापारी संजय अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उसकी सिंगला एजेंसी के नाम से घी एवं किरायाणा की थोक की दुकान है। उसने जिंदल ट्रेडर्स, आईएसबीटी रोड ऋषिकेश उत्तराखंड को समय-समय पर 5,86,803 रुपये का सामान उधार में बिक्री किया था। इसके बाद इस फर्म द्वारा 16 मई 2018 को डेढ़ लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया था। इसके उपरांत 4,36803 रुपये बकाया है। इस फर्म के अधिकृत दलीप अग्रवाल को उनकी तरफ बकाया राशि का भुगतान करने के लिए काफी बार बोला गया, मगर हर बार बहाना बनाकर बात टालता रहा। इसी दौरान दलीप अग्रवाल ने उसकी फर्म के नाम कथित तौर पर सप्लाई किए गए माल का 13 मार्च को 3,71,803 रुपये का बिल कोरियर से भेजा। बिना कोई माल खरीदे लाखों रुपयों के फर्जी बिल भेजने के बारे में जब दलीप अग्रवाल से बात की गई तो उसने स्पष्ट कर दिया कि उसकी रकम हड़पने के लिए ही साजिश रची है। इस पर उसने यह भी धमकी दी कि वह कहीं पर भी धक्के खाता रहे, उसे उसकी बकाया राशि नहीं मिलेगी। किराना थोक व्यापारी संजय अग्रवाल ने बताया कि उक्त फर्म ने उसकी उधार दिए गए माल की बकाया राशि को हड़प करने एवं उसके साथ धोखाधड़ी करने की नियत से ही उसके पास फर्जी बिल भेजा गया है। इस मामले में सिटी पुलिस ने दलीप अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन

मामले में एसएचओ इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें