फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के चलते मामी-भांजे ने की जमीदार की हत्या, 40 फुट गहरी कुई में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी/कैरू। गांव लेघा भाना से पचास दिन लापता जमीदार राममेहर की हत्या उसकी पत्नी और भांजे ने की थी। आरोपी पत्नी का दिल भांजे पर आ गए था। जिसके बाद दोनों ने मिलकर रामेहर की हत्या कर शव को करीब 40 फीट गहरी कुई में फेंक दिया गया। इसके बाद करीब 10 से 15 फीट तक कुई में मिट्टी भी डाल दी। पुलिस ने अब मृतक की बहन की शिकायत पर दोनों के खिलाफ हत्या और शव खुर्दबुर्द करने का केस दर्ज किया है। शामिल तफ्तीश में आरोपी युवक से पूछताछ कर पुलिस ने बताई गई जगह पर मंगलवार को करीब छह घंटे तक खुदाई करवाई। करीब 30 फीट खुदाई होने के बाद काम बुधवार तक के लिए रोका गया।
जानकारी के अनुसार गांव लेघा भानान वासी जमीदार 31 वर्षीय राममेहर करीब 50 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। वह गांव में अपने खेतों में घर बनाकर पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। उसके दो बेटियां और एक बेटा है। एक फरवरी को उसकी पत्नी नवीन देवी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका पति राममेहर 30 दिसंबर 2018 को भिवानी कोर्ट में कोई काम है ऐसा कहकर सुबह 10 बजे घर से गया और वापस नहीं लौटा। पुलिस ने शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

12 फरवरी को मृतक राममेहर की बहन सुमित्रा देवी थाने पहुंची और आरोप लगाया कि उसके भाई राममेहर की उसके बेटे मंदीप और भाई की पत्नी नवीन देवी ने मिलकर हत्या कर दी है और शव को खुर्दबुर्द कर दिया है। जिस पर पुलिस सख्ते में आई। इसके बाद आरोपी भांजे झांवरी वासी करीब 22 वर्षीय मंदीप को शामिल तफ्तीश किया गया।
सोमवार को दोपहर करीब एक बजे तोशाम थाना और कैरू चौकी पुलिस ने चिकित्सक टीम, तहसीलदार को साथ लेकर डीएसपी कुलदीप के नेतृत्व में गांव की कुई के पास खुदाई करवाई। इस कुई की चौड़ाई करीब पांच फीट है और गहराई करीब 40 फीट। दो जेसीबी से खुदाई का कार्य देर शाम सात बजे तक चला। जिसके बाद साथ वाली मिट्टी खिसकने लगी तो डीएसपी ने सुरक्षा कारणों के चलते कार्य रूकवा दिया और अब बुधवार को खुदाई करवाई जाएगी। करीब 30 फीट खुदाई करवाई जा सकी। 20/20 फुट के आकार में खुदाई करवाई गई।

यूं हुआ शक
जमीदार राममेहर 30 दिसंबर से लापता था मगर इसकी अब गुमशुदगी की शिकायत दी गई। इस दौरान धीरे-धीरे आरोपी मृतक की पत्नी नवीन देवी ने अपनी भैंस व अन्य सामान भी मायके भेज दिया। वह लेघा भानान में कम और अपने मायके और बाहर ज्यादा रहने लगी। मृतका का भांजा मंदीप भी उसके साथ ही रहता था। उनकी गतिविधियों के कारण शक हुआ। कुछ दिन पूर्व इसी पर पारिवारिक विवाद हुआ और उसके बाद मृतक की बहन सुमित्रा देवी को राममेहर की हत्या किए जाने का अंदेशा हुआ। जिस पर उसे 12 फरवरी को पुलिस को शिकायत की।
मां ने ही की है बेटे के खिलाफ शिकायत
भाई की हत्या का आरोप लगाने वाली सुमित्रा देवी ने ही अपने बेटे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। सुमित्रा देवी मृतक राममेहर की सगी बहन है। उसने पुलिस में शिकायत देकर अपने बेटे मंदीप के खिलाफ और मृतक राममेहर की पत्नी नवीन देवी के खिलाफ जांच करने की मांग की थी ।
जुड़वा बहनों के पास रहते है बच्चे
मृतक राममेहर की दो जुड़वा बहने हैं सुमित्रा देवी और सरोज। दोनों गांव झांवरी में विवाहिता हैं। सुमित्रा देवी के दो संतान हैं उन्हीं में से एक मंदीप के ऊपर आरोप लगाया गया है। वहीं मृतक राममेहर के भी तीन बच्चे दो लड़कियां और एक लडक़ा है। तीनों बच्चे अलग-अलग बहनों के पास रहकर पढ़ाई कर रहे है।
विज्ञापन


लेघा भानान वासी जमीदार राममेहर की हत्या कर उसका शव करीब 40 फीट गहरी कुई में फेंकने की बात मृतक के भांजे मंदीप ने कही है। मंदीप को शामिल तफ्तीश किया गया है। मंदीप की माता और मृतक राममेहर की बहन सुमित्रा देवी की शिकायत पर मृतक की पत्नी नवीन देवी और भांजे मंदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। प्राथमिक जांच में मामला अवैध संबंधों का सामने आया है।
कुलदीप सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें