फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरकडी में हाई वोल्टेज करंट से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरकड़ी में करंट से किसान की मौत
विज्ञापन

ढिगावामंडी। सोमवार रात को खेत में पानी लगाने गए खरकड़ी निवासी किसान की करंट लगने से मौत हो गई। सोमवार रात खरकड़ी निवासी 42 वर्षीय संजय खाना खाने के बाद अपने खेतों में पानी देने के लिए गया था। खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन से एल्युमिनियम का पाइप छू जाने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे अपने स्तर पर ढूंढने की कोशिश की। कुछ देर बाद खेत के साझेदार बाबूलाल का फोन आया कि संजय यहां खेत में अचेत पड़ा है। जब परिजन खेत में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि संजय की मौत हो चुकी है। परिजनों ने इसकी सूचना लोहारू पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए लोहारू के सामान्य हॉस्पिटल ले जाया गया। हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि खरकडी़ गांव के खेतों में किसान की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक संजय की पत्नी कमला के बयान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की। मृतक संजय दो बच्चों का पिता था। इस दौरान बृह्मपाल, सुरेश सरपंच, सुभाष खरकड़ी, अरुण खरकड़ी, जोगेंद्र, राजेश कुमार, बाबूलाल, तेजपाल, ओम प्रकाश आदि मौजूद थे।
फोटो: 23
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें