फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस निकलता देख दौड़े कर्मचारी, पुलिस ने भांझी लाठी, कर्मचारियों ने बरसाये पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। रोडवेज के आंदोलित कर्मचारियों के साथ विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने शहर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और अपना आक्रोश जाहिर किया। बसों को चक्का जाम करने की रणनीति के तहत हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों ने रोडवेज डिपो से बस निकलने पर भड़क गया और बस डिपो के गेट पर ही धरना पर बैठ गए। करीब आधे घंटे बाद तक भी कर्मचारी नहीं हटे तो डीसी, एसपी के नेतृत्व में जबरन बसें निकालने का प्रयास किया गया। जिस पर दोनों पक्षों में नोक-झोंक हुई। पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर कर्मचारियों को वहां से हटाने का प्रयास किया तो कर्मचारी भड़क गए और पुलिस बल पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने हंगामा और पथराव कर रहे कर्मचारियों को वहां से खदेड़ दिया। इस मामले में 16 नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया।
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 16वें दिन में प्रवेश कर गई। लगातार दूसरे दिन विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने भी हड़ताल की। जिस कारण बिजली निगम, जनस्वास्थ्य विभाग के दफ्तर खाली नजर आए। सभी कर्मचारी संगठन जुलूस के रूप में नेहरू पार्क में पहुंचे। यहां से प्रदर्शन करते हुए हांसी गेट चौक, पुराना बस स्टैंड, महम गेट चौक, रोहतक गेट होते बस स्टैंड के सामने पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने जबरन अंदर घुसने का प्रयास किया तो पुलिस ने रोका और धक्का मुक्की हुई। यहीं नहीं स्टैंड से बस निकलती देख कर्मचारी ने बसों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान डीसी, एसपी, एसडीएम से नोक-झोंक हुई। जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने लाठी भांजी और कर्मचारियों ने पथराव किया।
विज्ञापन

ट्रैफिक किया डायवर्ट
बस स्टैंड के सामने सड़क पर हड़ताली कर्मचारी बैठने के मार्ग भिवानी-दिल्ली नेशनल मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने इंडस्ट्रीज एरिया के रास्तों से वाहनों को निकाला।
कर्मचारी नेताओं को खोजती रही पुलिस
पुलिस ने कई कर्मचारी नेताओं को लाठी चार्ज के दौरान गिरफ्तार कर लिया मगर कुछ भागने में कामयाब रहे। पुलिस देर शाम तक ऐसे कर्मचारी नेताओं को खोजती रही।
कुछ शरारती तत्वों ने बसों पर पथराव किया। ऐसे में सुरक्षा के लिए न्यूनतम बल प्रयोग किया गया है। रोड जाम और पथराव करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 16 नामजद और अन्य के खिलाफ केेस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक
यात्रियों की समस्या को देखते हुए बसें चला रहे थे तो कर्मचारियों ने बसों पर पथराव शुरू कर दिया। यात्रियों और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के मद्देनजर हलका बल प्रयोग करना पड़ा। कर्मचारियों को साफ हिदायत दी थी कि शांतिपूर्वक आंदोलन करें। सरकारी कार्य में बाधा नहीं पहुंचाने दी जाएगी और ना ही सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने दिया जाएगा।
डा. अंशज सिंह, डीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें